नई शिक्षा नीति 2020 : राम बाबू राम


यह शिक्षा नीति 2022 से लागू हुआ। अब तक का सबसे बड़ा बदलाव है। 10+2 को बदलकर 5 + 3 + 3 + 4 लाया गया।
स्तर :-
(1) फाऊंडेशनल स्टेज (5 वर्ष) इसमें बच्चों की उम्र 3 वर्ष होगा। 3 वर्ष प्ले स्कूल/आंगनवाड़ी और 2 वर्ष क्लास 1 और 2 के लिए होगा। इसमें परीक्षा का प्रावधान नहीं होगा।
(2) प्रिपेरटॉरी स्टेज (3 वर्ष):- क्लास 3 से 5 इसमें एक्टिविटी, स्टडीज एवं लैंग्वेज पर फोकस दिया जाएगा। इसमें बच्चों का उम्र 8 से 11 वर्ष होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार क्लास 3 से 5 क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाई होगी। इसमें परीक्षा का प्रावधान होगा।
(3) मिडिल स्टेज (3 वर्ष):- इसमें बच्चों की उम्र 11 से 13 वर्ष होगा। क्लास 6 से 8 तक।
मिडिल स्टेज के अंतर्गत बच्चों को गणित, विज्ञान , आर्टस और एक भारतीय भाषा के अध्ययन के साथ-साथ कंप्यूटर नॉलेज, वोकेशनल/ टेक्निकल कोर्स अर्थात सिलाई, फर्स्ट एड इत्यादि का भी अध्ययन कराया जाएगा।
(4) सेकेंडरी स्टेज (4 वर्ष):- इसमें बच्चों की उम्र 13 से 17 वर्ष होगी। क्लास 9 तो 12 तक पढ़ाई होगी जो मल्टीप्ल सब्जेक्ट होगा बच्चे कोई भी विषय पढ़ सकते हैं । बच्चों को रटना नहीं है समझना और सोचना है। बच्चों में तार्किक क्षमता का विकास होगा ‌बच्चे किसी भी विषय को पढ़ सकते हैं एक फॉरेन लैंग्वेज भी पढ़ना होगा‌।
पॉजिटिव थिंकिंग
जीडीपी का लगभग 6% प्रतिशत शिक्षा पर खर्च किया जाएगा। इसके अंतर्गत व्यावसायिक शिक्षा पर अधिक जोर दिया जाएगा। व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही TLM /प्रोजेक्टर /प्रेजेंटेशन के द्वारा पढ़ाया जाएगा। टीचर्स ट्रेनिंग 4 वर्षों का होगा।

– राम बाबू राम

नव. प्रा. वि. सदाटोल ईमादपुर, गढ़पुरा, बेगूसराय

 

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply