गद्य गुँजन योगदूत 2026 करें योग–रहे निरोग – MRITUNJAY KUMAR

करें योग–रहे निरोग – MRITUNJAY KUMAR



करें योग-रहे निरोग

आओ हम सब योग करें,

जीवन को निरोग करें।

सुबह सवेरे उठकर जो करते हैं योग,

बिमारी दूर भागती है और वो सदा रहते हैं निरोग।

स्वस्थ जीवन जीना है तो रोज योग अपनाएँ,

रोज योग अपनाकर जीवन रोगमुक्त पाएँ।

शरीर को रोगमुक्त बनाना है,

जीवन में नित्य योग को अपनाना है।

आओ हम सब योग अपनाएँ,

स्वस्थ शरीर के साथ जीवन धन्य बनाएँ।

जीवन में जो योग अपनाता है,

अपने आस-पास से बीमारी दूर भगाता है।

योग के आगे सब है फेल,

डॉक्टर हो या वैद्य किसी का नहीं है कोई मेल।

स्वस्थ और फुर्तीला शरीर पाना है,

तो जीवन में सदा योग अपनाना है।

आइए हम सब मिलकर योग दिवस पर संकल्प लें,

खुद योग अपनाएँ और दूसरों को भी विकल्प दें।

मृत्युंजय कुमार

NPS खुटेना यादव टोला

पताही, पूर्वी चंपारण

मो.: 9955146027

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply