गद्य गुँजन Uncategorized अहंकार से आत्मबोध तक : विनम्रता, समर्पण और समरसता का आध्यात्मिक पथ : चंद्रकांत कुमार

अहंकार से आत्मबोध तक : विनम्रता, समर्पण और समरसता का आध्यात्मिक पथ : चंद्रकांत कुमार



1001053319.jpg

एकबार एक राजा ने महात्मा जी से पूछा कि “बाबा जी! आप व्रिद्ध हो चुके है। इसलिए कृपया आप बताइए कि आपके सम्पूर्ण जीवन का अनुभव क्या है?”
तभी उसी क्षण महात्मा ने अपना मुँह खोल कर राजा को दिखलाए और कहा कि “यही मेरे सम्पूर्ण जीवन का अनुभव है?” राजा आश्चर्यजनक भाव से पुनः कहा कि “मैं कुछ समझा नही!” तब महात्मा ने कहा “बेटा, मेरे मुँह में कड़े दाँत बाद में आए थे लेकिन अपने सख्त स्वभाव के कारण ये सभी दाँत पहले चले गए। लेकिन इसी मुँह में जीभ दांतो के आने से पहले भी थी, लेकिन वह अपने मुलायम स्वभाव के कारण अभी भी है।”
इसीप्रकार जब हम अपने जीवन में जो अहंकार से अकड़कर ‘मैं-मैं’ करते रहते हैं, वैसे ही लोगों को ही सुख-दुख की स्वर्ग-नर्क की चोंटे लगती रहती है। जिसे आत्मस्वरूप का ज्ञान हो जाता है और जो ‘मैं’ भाव को मिटा देता है, वह स्वयं को अहंकार व अवगुणों को मुक्ति कर ही लेता है, साथ-साथ दूसरों को भी उस मुक्ति पथ पर ले जाता है। जैसे हमारे कड़े दांत लंबे समय तक नही टिकते उसी प्रकार हमारे अहंकार रूपी ‘मैं-मैं’ की भावना भी अकड़पन के कारण व्यक्ति में सदैव नही टिकता। फिर चाहे धन, कुर्सी, सत्ता, सौंदर्य, विद्वता आदि के ‘मैं-मैं’ की भावना हो, वे कदापि भी नही टिकता। समयानुसार सब मिट जाता है। किसी को मूर्ख समझकर स्वयं को विद्वान मान लेना, दरिद्रता को देखकर धनवान समझ लेना, किसी के कुरूपता को देखकर रूपवान मान लेना, इसी प्रकार गृहस्थ के समक्ष साधु और भोगी के सामने त्यागी स्वयं को समझ लेना वास्तव में येसब अहंकार की करतूत मात्र है। येसब शास्वत नही है। शास्वत केवल परमात्मा और परमात्मा रूपी समाज है। समाज की वास्तविक सेवा ‘मैं’ रूपी अहंकार को मिटाने से ही सम्भव हो सकता है और अहंकार प्रभुवन्दन/मंत्र को नियमानुसार उच्चारण अथवा ध्यान कर के मिटाया जा सकता है।
बच्चों को विद्यालय एवं परिवार में मंत्रों का नियमित पाठ कराना केवल धार्मिक परंपरा का निर्वहन नहीं, बल्कि उनके मानसिक, बौद्धिक, नैतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विकास का एक प्रभावशाली माध्यम है।
मंत्र केवल पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि उनके भाव को जीवन में उतारने के लिए होते हैं। यदि बच्चा प्रातःकाल उठकर कृतज्ञता व्यक्त करना, भोजन से पूर्व अन्न का सम्मान करना, अध्ययन से पहले सद्बुद्धि की प्रार्थना करना और दिन के अंत में सबके कल्याण की कामना करना सीखता है, तो ये छोटी-छोटी आदतें उसके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
महात्मा गांधी के विचारों का सार भी यही है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल साक्षरता नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण है।

गायत्री मंत्र:
ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं ।
भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ॥
अर्थ- हे परमेश्वर ! आप संसार के बनाने वाले तथा सबको जीवन देने वाले हैं । आप हमारे दुःखों को दूर करने वाले और सब प्रकार के सुख देने वाले हैं । हम आपके उस स्वरूप का ध्यान करते हैं जो हमारे बुरे कार्यों से हमें दूर करता है । हे ईश्वर ! आप हमारी बुद्धि को अच्छे मार्ग पर ले जाएँ ।

प्रातः स्मरण:
कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती ।
करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम् ॥१॥
समुद्रवसने देवि पर्वतस्तनमण्डले ।
विष्णुपत्नि नमस्तुभ्यं पादस्पर्श क्षमस्व मे ॥२॥

एकात्मतास्तोत्रम्:
ॐ नमः सच्चिदानन्दरूपाय परमात्मने ।
ज्योतिर्मयस्वरूपाय विश्वमांगल्यमूर्तये ॥१॥
अर्थ- विश्वकल्याण के प्रतिमूर्ति, ज्योतिर्मय, सच्चिदानन्द स्वरूप परमात्मा को नमस्कार।।
प्रकृतिः पञ्चभूतानि ग्रहा लोकाः स्वरास्तथा ।
दिशः कालश्च सर्वेषां सदा कुर्वन्तु मङ्गलम् ॥२॥
अर्थ- सत्त्व, रज और तमोगुण से युक्त प्रकृति, पंचभूत (अग्नि, जल, वायु, पृथ्वी, आकाश), नवग्रह, तीनों लोक, सात स्वर, दसों दिशाएँ, काल (भूत, भविष्य, वर्तमान) ये सभी सर्वदा कल्याणकारी हों।
रत्नाकराधौतपदां हिमालयकिरीटिनीम् ।
ब्रह्मराजर्षिरत्नाढ्यां वंदे भारतमातरम् ॥३॥
अर्थ- सागर जिसके चरण धो रहा है, हिमालय जिसका मुकुट है, और जो ब्रह्मर्षि तथा राजर्षि रूपी रत्नों से समृद्ध है, ऐसी भारतमाता की मैं वन्दना करता हूँ।

भोजन के पूर्व भाव गीत:
अन्न ग्रहण करने के पहले, विचार मन मे करना है।
किस हेतु से इस शरीर का, रक्षण पोषण करना है।
हे परमेश्वर एक प्रार्थना, नित्य तुम्हारे चरणों में।
लग जाये तन, मन, धन मेरा, मातृभूमि की सेवा में।

भोजन मंत्र:
ॐ ब्रह्मार्पणं ब्रह्म हविर्ब्रह्माग्नौ ब्रह्मणा हुतम्।
ब्रह्मैव तेन गन्तव्यं ब्रह्मकर्मसमाधिना॥ [1, 2]
अर्थ: अर्पण (भोजन की थाली या सामग्री) ब्रह्म है, हवि (आहुति) भी ब्रह्म है, ब्रह्मरूप अग्नि में ब्रह्मस्वरूप द्वारा ही आहुति दी गई है। जो मनुष्य प्रत्येक कर्म में ब्रह्म को ही देखता है, वह निश्चित रूप से ब्रह्म को ही प्राप्त करता है।
ॐ सह नाववतु। सह नौ भुनक्तु। सह । सह वीर्यं करवावहै। तेजस्विनावधीतमस्तु मा विद्विषावहै॥ ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः॥
अर्थ: हे ईश्वर! हम दोनों (भोजन करने वाले और परोसने वाले / या गुरु-शिष्य) की साथ-साथ रक्षा करें, हम दोनों का साथ-साथ पालन-पोषण करें, हम दोनों मिलकर ऊर्जा और सामर्थ्य प्राप्त करें। हमारा अध्ययन एवं ज्ञान तेजस्वी हो और हम आपस में कभी द्वेष न करें। चारों ओर शांति हो।

शान्ति-मंत्र:
सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः ।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चित् दुःखभाग्भवेत् ॥
अर्थ: सभी सुखी हो जायें, सभी नीरोग रहें। सभी एक-दूसरे को भला समझें, कोई भी दुःख को प्राप्त न हो।

समर्पण-मंत्र:
त्वमेव माता च पिता त्वमेव । त्वमेव बंधुश्च सखा त्वमेव ॥
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव । त्वमेव सर्वं मम देवदेव ॥
अर्थ: हे ईश्वर ! तुम ही माता हो, तुम ही पिता हो। तुम ही सगे और तुम ही मित्र हो। तुम ही विद्या हो, तुम ही धन हो। हे देवताओं के देव ! तुम ही मेरा सर्वस्व हो।

प्रेरणा-मंत्र:
ॐ असतो मा सद्गमय ।
तमसो मा ज्योतिर्गमय ।
मृत्योर्मा अमृतं गमय ॥
अर्थ: हे ईश्वर ! मुझे मिथ्या से सत्य की ओर ले जाओ, अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाओ, मृत्यु से अमरता की ओर ले जाओ।

शान्ति-पाठ:
ॐ द्यौः शान्तिः । अन्तरिक्षं शान्तिः । पृथिवी शान्तिः ।
आपः शान्तिः । ओषधयः शान्तिः । वनस्पतयः शान्तिः । विश्वेदेवाः शान्तिः । ब्रह्मशान्तिः । सर्वं शान्तिः । शान्तिरेव शान्तिः । सा मा शान्तिरेधि ॥ ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥

अंत मे प्रस्तुत आलेख का भाव यह है कि – रैदास जी छोटी जाति में जन्म लेकर भी उन ऊंचाइयों को छुआ था, जहां बिरले ही पहुंचते है। वह स्वयं कहते हैं–
“जाति भी ओछी, करम भी ओछा, ओछा किसब हमारा।
नीचे से प्रभु ऊँच कियो है, कह ‘रैदास’ चमारा।।”
आज प्रत्येक भारतवासी उनके ईश्वर प्रेम भरे भाव के साथ गाते हैं–
प्रभु जी! तुम चंदन हम पानी। जाकी अंग-अंग बास समानी॥
प्रभु जी! तुम घन बन हम मोरा। जैसे चितवत चंद चकोरा॥
प्रभु जी! तुम दीपक हम बाती। जाकी जोति बरै दिन राती॥
प्रभु जी! तुम मोती हम धागा। जैसे सोनहिं मिलत सोहागा।
प्रभु जी! तुम स्वामी हम दासा। ऐसी भक्ति करै ‘रैदासा॥
धन्यवाद!

संदर्भ: विद्याभारती संस्कार भारत के किताब से पढ़े हुए कुछ तथ्यों व विचारों को संलग्न।

नाम: चंद्रकांत कुमार
पद: विद्यालय अध्यापक (11-12)
विषय: संगीत
प्रतिनियुक्त आदर्श विद्यालय: सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय राज्यकीयकृत तपेश्वर प्रसाद चौ. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयाटोल, मंसूरचक, बेगूसराय।

 

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply