वर्त्तमान परिस्थिति में मानव जीवन काफी व्यस्तता भरा हो गया है। साथ ही लोगों का खाना- पीना और रहन- सहन मानव जीवन में प्रतिकूल असर डालता है। ऐसे में नियमित योगाभ्यास ही एक साधन है जिससे हम स्वस्थ जीवन जी सकते है। योगाभ्यास के द्वारा ही हम विभिन्न प्रकार के रोगों से मुक्त रह सकते हैं। हमलोगों को नियमित योग की आवश्यकता है। योग को स्कूली शिक्षा का हिस्सा बनाने की जरुरत है ताकि इसके माध्यम से समुदाय के आम लोगों तक पहुंचाने में मदद मिले और सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।
Assistant Teacher – MANOJ KUMAR
0 Likes