गद्य गुँजन योगदूत 2026 Basantpur – Sumit Kumar Mishra

Basantpur – Sumit Kumar Mishra



आज विश्व योग दिवस है।आज के दिन समूचे विश्व में योग दिवस के रूप में उत्साह पूर्वक मनाते हैं।विश्व योग दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि भारत सहित विश्व के सभी देश योग महत्वों को समझे तथा इसके फायदे से अवगत हों और योग के तरफ उनका झुकाव बढ़े।आज के रासायनिक और औद्योगिक युग के हमारे दैनिक रूटीन और खान पान से नए-नए बीमारी का होने का खतरा बढ़ता जा रहा है और हम आये दिन रोज नए-नए रोग से पीड़ित होते जा रहे हैं अथवा होने के खतरा के बीच जीने को बाध्य हैं।उस रोग से बचने के लिए डॉक्टर द्वारा निर्देशित अंग्रेजी दवाई से तत्काल तो राहत मिल जाती है लेकिन उन दवाइयों से शरीर पर अन्य प्रतिकूल असर भी दिखाई देने लगती हैं।अतः इस भाग-दौड़ और प्रदूषण से भरी जिंदगी में यथासंभव कम से कम बीमार पड़ें और कम से कम अंग्रेजी दवाई लेनी पड़े इसके लिये जरूरी है कि हम कुछ समय निकाल के नियमित योग करें जिससे हम शारिरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहें और हम खुद को फिट और फ़्रेश रख पाएं।अंत में विश्व योग दिवस की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं।

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply