गद्य गुँजन योगदूत 2026 HEADMASTER – AMARNATH PASWAN

HEADMASTER – AMARNATH PASWAN



2026 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी – यह योग को एक वैश्विक आंदोलन के रूप में बढ़ावा देगा जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को बढ़ाता है। आईडीवाई ने सफलतापूर्वक 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं, और 2026 में, हम 12वें आईडीवाई को सही मायने में वैश्विक और समावेशी तरीके से मना रहे हैं।

लोगों को लगता है कि योग तो सिर्फ बड़े-बुजुर्ग करते हैं. लेकिन सच यह है कि आज की मोबाइल वाली पीढ़ी को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है. घंटों फोन चलाने, गेम खेलने और रील्स देखने के बाद अगर पांच मिनट ताड़ासन और प्राणायाम कर लिया जाए, तो शरीर आपको धन्यवाद कहेगा. योग हमें फिट रखता है, ध्यान बढ़ाता है और तनाव कम करता है. यानी पढ़ाई भी अच्छी और मूड भी शानदार.

आइए, इस योग दिवस पर हम यह संकल्प लें कि रोज कम से कम कुछ मिनट योग जरूर करेंगे. ताकि डॉक्टर अंकल से मुलाकात कम हो और सेहत के साथ हमारी दोस्ती ज्यादा मजबूत हो. स्वस्थ रहें, खुश रहें और योग को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएं, धन्यवाद.

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply