स्वतंत्रता दिवस – एक महत्वपूर्ण दिवस-आशीष अम्बर

  • स्वतंत्रता दिवस :- एक महत्वपूर्ण दिवस ।15 अगस्त को हमारी इस मातृभूमि का पहला स्वतंत्रता दिवस था। आज जिस भूमि को हम आजाद वतन मानते हैं उसे आजाद हुए 77 वर्ष हो चुके हैं। सोने की चिड़िया से ब्रिटिश कॉलोनी बनने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्रों में से एक बनने का भारत देश का लंबा सफर सराहनीय और विख्यात है। आज हम इस आजादी की हवा में सांस ले पा रहे हैं क्योंकि हमारे पूर्वजों ने हमें यह आजादी दिलाने के लिए 200 वर्षों तक संघर्ष किया। इसलिए आजादी का यह जश्न पूरे देश में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है। आज के दिन विद्यार्थियों में विशेष उत्सुकता देखी जाती है। देश भर के स्कूलों में इस अवसर को उत्साह के साथ मनाते हैं। देश के बच्चें और युवा ही इसका भविष्य है। इनमें देशभक्ति की भावना जगाने के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता , स्पीच कंपटीशन , नाटक , देशभक्ति गीत और नृत्य के कार्यक्रम आयोजित किया जाते हैं जिनमे बच्चें बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।
    इस दिन को मानने के लिए पूरा देश एक साथ आता है। माननीय प्रधानमंत्री नई दिल्ली में लालकिले पर भारतीय तिरंगे को फहराते हैं। देश के सभी राज्यों में राज्याधिकारी और अन्य नेता राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। देश भक्ति गीत गाए जाते हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जो हमारे अंदर एकता और गौरव की भावना का नवनिर्माण करते हैं।
    भारत को 1947 ई . में आजादी मिल गई थी लेकिन इस आजादी की लड़ाई कई वर्षों लंबी और कठिन थी। स्वतंत्रता की इस लड़ाई का नेतृत्व प्रख्यात नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों ने किया। खून – पसीना बहाकर , अपने भविष्य का निस्वार्थ त्याग कर , अपने जीवन का बलिदान किया और करोड़ों भारतीयों को ब्रिटिश उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। वास्तव में यह त्योहार हमें अपनी स्वतंत्रता को संजोने और राष्ट्र की भलाई के लिए काम करने की प्रेरणा देती है।रचनाकार :- आशीष अम्बर
    शिक्षक
    उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुषी
    केवटी , जिला – दरभंगा
    बिहार
    Udise – 10130201904.
    Email – ashishambar971@gmail.com
Spread the love

Leave a Reply