गद्य गुँजन आलेख,दिवस विशेष,भक्ति लोक आस्था का महापर्व : छठ : आशीष अम्बर

लोक आस्था का महापर्व : छठ : आशीष अम्बर

छ्ठ पर्व मुख्य रूप से भगवान सूर्य और उनकी बहन षष्ठी देवी( छठी मैया) को समर्पित एक महान लोकपर्व है ।

छठी मैया का स्वरूप :- पुराणों के अनुसार , प्रकृति देवी ने सृष्टि की रचना के लिए स्वयं को छह भागों में विभाजित किया था । इनका छठा अंश सबसे शक्तिशाली और श्रेष्ठ माना गया , जिन्हें षष्ठी देवी या छठी मैया कहा गया है । इन्हें ब्रह्मा जी की मानसपुत्री भी माना जाता है ।

लोकमान्यता :- लोककथाओं और गीतों में छठी मैया को भगवान सूर्य देव की बहन कहा गया है । यही कारण है कि इस पर्व में सूर्य देव के साथ – साथ छठी मैया की भी आराधना की जाती है ।

रक्षक और प्रदाता :- छठी मैया को संतानों की रक्षा करने वाली, इन्हें लम्बी आयु देने वाली और परिवार में सुख – समृद्धि लाने वाली माना गया है ।

छठ पर्व की प्रमुख विशेषताएँ :-

  • प्रकृति की उपासना :- यह पर्व पूरी तरह से प्रकृति , जल , वायु और सूर्य को समर्पित है । इसमें किसी मूर्ति की पूजा की अनिवार्यता नही होती, बल्कि सीधे प्रकृति के प्रत्यक्ष देवताओं ( सूर्योदय और सूर्यास्त ) को अर्घ्य दिया जाता है । गुड़, आटे , घी एवं अन्य सामग्रियों से बने प्रसाद का विशेष महत्व होता है ।
  • सख्त अनुशासन और पवित्रता :- चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व अत्यंत कठिन नियमों के साथ मनाया जाता है । इसमें व्रत रखने वाले कठिन उपवास ( बिना अन्न – जल ग्रहण किए 36 घंटे का निर्जला व्रत ) का पालन करते हैं ।
  • सामाजिक समानता और समरसता :- छ्ठ पूजा में जाति, ऊँच – नीच और अमीर – गरीब का भेद मिट जाता है और साफ – सफाई से लेकर प्रसाद बनाने तक के काम मिलकर करते हैं ।
  • वैज्ञानिक व सांस्कृतिक महत्व :- उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने से शारीरिक ऊर्जा और स्वास्थ्य लाभ की मान्यता जुड़ी हुई है । इसके गीत और लोकपरंपराएँ हमारी प्राचीन संस्कृति को जीवित रखती है ।
  • निष्कर्ष :- लोकआस्था का महापर्व की महिमा अपरम्पार है । सच्चे मन से इस पर्व को मनाने वाले की हर मनोवांछित कामना अवश्य ही पूर्ण होती है तथा यह पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने एवं इसकी रक्षा करने का भी संदेश देता है ।

आशीष अम्बर
( विशिष्ट शिक्षक)
उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुषी
प्रखंड – केवटी
जिला – दरभंगा
बिहार

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply