संविधान दिवस-नीतू रानी “निवेदिता”

Nitu

Nitu
संविधान दिवस 

        भारतीय संविधान का निर्माण कैबिनेट मिशन के सिफारिश पर एक संविधान निर्मात्री सभा द्वारा किया गया। इसके सदस्यों की कुल संख्या 389 निश्चित की गई थी। जिनमें 292 ब्रिटिश प्रांतों के प्रतिनिधि, चार चीफ कमिश्नर क्षेत्रों के प्रतिनिधि एवं 93 देशी रियासतों के प्रतिनिधि थे।
संविधान सभा की प्रथम बैठक 9 दिसंबर 1946 को
नई दिल्ली में हुई। इसके अस्थायी अध्यक्ष डाॅ. सच्चिदानंद सिन्हा चुने गए। फिर उसके दो दिन बाद यानि 11 दिसंबर 1946 को डाॅ. राजेंद्र प्रसाद स्थायी अध्यक्ष चुने गए। संविधान निर्माण बहुत समितियों द्वारा की गई जिनमें प्रमुख समितियां जैसे सलाहकार समिति, प्रारुप समिति, संघ शक्ति समिति, प्रांतीय शक्ति समिति, झंडा समिति आदि।

भारतीय संविधान के निर्माण में 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन का समय लगा और लगभग 64 लाख रुपए खर्च हुए। भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ और उसी दिन भारतीय संविधान को स्वीकृत कर अंगिकार किया गया। इसीलिए 26 नवंबर को हीं भारतीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय संविधान के निर्माण में डाॅ. राजेंद्र प्रसाद, डाॅ. बी आर अम्बेडकर, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल , के एम मुंशी आदि की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

भारतीय संविधान को समझने अथवा जानने हेतु उसकी प्रस्तावना को पढ़ने से पूरी जानकारी प्राप्त हो जाती है इसलिए भारतीय संविधान की प्रस्तावना को भारतीय संविधान की कुंजी कहा जाता है। भारतीय संविधान की प्रस्तावना में हीं सारी उपलब्धि और गरिमा समाहित है।

जय हिंद 🙏 जय हिन्द 🙏 जय
हिन्द 🙏🙏🙏🙏
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
************************
नीतू रानी “निवेदिता”
पूर्णियाॅ॑ बिहार

Spread the love

Leave a Reply